जौनपुर: दुष्कर्म व अपहरण के दो आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म, अपहरण और पॉस्को एक्ट के फ़रार दो आरोपित को अलग अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए फ़रार चल रहे थे। आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर दुष्कर्म समेत अन्य संगीन मामले में फ़रार चल रहे मोहम्मदाबाद निवासी सौरभ पुत्र पांचू प्रजापति और सोंगर निवासी गुलाब चंद्र पुत्र सिकन्दर को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक शान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल मो आरिफ़, राजकुमार यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent