जौनपुर: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चला अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में 01 फरवरी से 31 मार्च तक डोर- टू- डोर गीला व सूखा कूड़ा कलेक्शन अभियान अन्तर्गत नगरवासियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर कार्यालय से किया गया। साहबगंज, सब्जीमण्डी, गोलामण्डी, पकड़ी, जंघई रोड, कमालपुर होते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी, शिवानन्द वास्को अवर अभियन्ता जलकल, ज्ञान प्रकाश पटेल, बृज किशोर यादव लिपिक, भरत लाल, शहजाद एवं अन्य कर्मचारी सहित सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent