 |
बैठक में नियुक्त जोन प्रभारी प्रमाण पत्र दिखाते हुए। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को गतिशील बनाने, जातीय गणना व बूथ प्रभारियों को सक्रिय करने हेतु केराकत विधान सभा क्षेत्र को 11 जोन में बांटा गया। चार-चार सेक्टरों में एक जोन प्रभारी नियुक्त किया गया। मुफ्तीगंज ब्लॉक में 3 , केराकत ब्लॉक में 4 ,डोभी ब्लॉक में 3 व आंसिक जलालपुर ब्लॉक में 1 जोन प्रभारी नियुक्त किए गए। विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने बताया कि जोन प्रभारियों को यह जिम्मेदारी दी गयी है कि वे पार्टी के बूथ प्रभारियों को सक्रिय करने के साथ पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को जनचौपाल लगाकर लोगों को जानकारी देंगें। साथ ही बूथ जीतो, चुनाव जीतो नीति के तहत जातिवार जनगणना को प्रमुखता से जनता के बीच बताने का भी कार्य करेगें। क्योंकि जबतक जातिवार गणना नहीं होगी तब तक सबका साथ,सबका सम्मान,सबको अधिकार प्राप्त नहीं हो सकेगा। बैठक में नीरज पहलवान, डॉ. हरिराम विजयदत्त मौर्य, सत्य नारायण यादव, सुरेश यादव, राम अवतार सोनकर, सुबाष यादव, मनोज चौहान, अजीत यादव, भगवती सरोज, हरेंद्र यादव, सुरेन्द्र यादव,व जय प्रकाश राम आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पवन मंडल ने किया।
 |
विज्ञापन |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|