जौनपुर: पुलिस ने गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
बक्शा, जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे गांजा तस्करों, वारण्टी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोपालजी तिवारी, उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह कर्मचारी के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारण्टी व गांजा तस्करों की तलाश में मामूर थे कि आज दिनांक 10.02.2023 को 5.45 बजे सुबह लखौवा बाजार के पास 01 नफर अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ बीनू पुत्र स्व0 राममूरत सिंह निवासी धिराजपुर थाना बक्शा जौनपुर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में 01 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा की बरामदगी कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 40/23 धारा 8/20 NDPS एक्ट, मु0अ0सं0 173/2020 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर का चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उ0नि0 गोपालजी तिवारी, उ0 नि0 करमुल्ला अली, हे0 काबृजेश मिश्रा,का0दीपक कुमार शामिल रहे।
![]() |
Ad |