पूर्व भारतीय फुटबॉलर परिमल डे का कोलकाता में निधन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कोलकाता/नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय फुटबॉलर परिमल डे का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। परिमल का जन्म चार मई 1941 को हुआ था। उन्होंने पांच मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोरिया के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उनके एकमात्र अंतरराष्ट्रीय गोल की बदौलत भारत ने 1966 मरडेका कप में तीसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने क्लब स्तर पर ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए 84 गोल दागे। परिमल ने अपने सुसज्जित करियर में कलकत्ता फुटबॉल लीग और आईएफए शील्ड तीन-तीन बार जीते थे। इसके अलावा वह डूरंड कप (दो बार) और रोवर्स कप (तीन बार) जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे थे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने परिमल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “परिमल डे का निधन भारतीय फुटबॉल की बहुत बड़ी क्षति है। हमारे जंगला दा 1960 के दशक के सबसे बेहतरीन योजनाकारों में से एक थे। वह फुटबॉल प्रेमियों के दिलो-दिमाग में आज भी मौजूद हैं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

परिमल ने 1971 में मोहन बागान में शामिल होने के बाद एक बार फिर रोवर्स कप जीता था। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 1962 और 1968 में दो बार बंगाल की कप्तानी करते हुए संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता था।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें