नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के प्रेम का पूरा गांव में भाजपा नेता अजय शंकर दुबे अज्जू के निवास स्थान पर रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक शिवम महराज ने कहा कि समाज का कल्याण और राष्ट्र का उत्थान ही श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की शुरु आत नैमीशारण्य से होती है। एक बार सभी संतो ने ब्राह्मा जी से कहा कि कोई ऐसा स्थान बताइए जहां हम सभी दीर्घकालिक सत्संग का लाभ ले सके। तब ब्राह्मा जी ने मनों में एक चक्र छोड़ा और कहा कि जहां यह चक्र गिरेगा वही सबसे पवित्र स्थान होगा। यह चक्र जहां गिरा वही भूमि नेमीशारण्य कहलाई। हम सबके जो प्राकट्य है मनू और शतरूपा ने तेईस हजार वर्षों तक यहीं तप किया था। कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इंसान को मन और बुद्धि कहां लगानी है इसका ध्यान रखना चाहिए। संसार में बुद्धि लगानी चाहिए जबकि इंसान मन लगाता है और ई·ार से मन लगाना चाहिए तो इंसान बुद्धि लगाता है। कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा ही है जिससे जनकल्याण हो सकता है। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती गामा देवी एवं सुरेशचंद्र दुबे रहे। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवब्रात मिश्र, पूर्व विधायक सुषमा पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 |
विज्ञापन |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ