नया सवेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
बक्शा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे जुर्म जयराम के रोकथाम के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोपालजी तिवारी, उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह कर्मचारीगण के दिनांक 21.02.2023 समय करीब 5:30 बजे सुबह चेकिंग के दौरान वहद ग्राम अलीगंज तिराहा पर एक नफर अभियुक्त महाबीर यादव उर्फ प्रदीप यादव पुत्र सुभाष चन्द्र यादव निवासी कटघर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद देशी अवैध तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0 सं0 46/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,उ0नि0 गोपालजी तिवारी,उ0नि0 करमुल्ला अली,हे0का0 बृजेश मिश्रा, हो0गार्ड राजेन्द्र शर्मा शामिल रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ