वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर (उ.प्र.) में 26वां दीक्षान्त समारोह, 23 फरवरी, 2023 को | #NayaSaveraNetwork

वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर (उ.प्र.) में 26वां दीक्षान्त समारोह, 23 फरवरी, 2023 को  | #NayaSaveraNetwork
Ad

वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर (उ.प्र.)

पत्रांक : 9697/सामा.प्रशा./2023                                                                     दिनांक : 20.02.2023

प्रेस-विज्ञप्ति

26वां दीक्षान्त समारोह, 23 फरवरी, 2023

वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय का 26वां दीक्षान्त समारोह दिनांक-23 फरवरी, 2023 को विश्वविद्यालय के महन्त अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में पूर्वाहन 11:00 बजे से आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, माननीय कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश समारोह की अध्यक्षता करेंगी। प्रो. गिरीश्वर मिश्र, पूर्व कुलपति, महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा महाराष्ट्र समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

विश्वविद्यालय के समस्त सम्मानित आचार्य, उपाचार्य, प्राध्यापक, परिषदों के सम्मानित सदस्य, पदाधिकारियों एवं सम्बन्धित जनों को सूचित किया जाता है कि आप सभी दिनांक 23.02.2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षान्त समारोह के अवसर पर सादर आमंत्रित है। निमंत्रण पत्र अलग से प्रेषित किये गये हैं। पी.एच.डी. उपाधि धारक तथा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले गोल्ड मेडल धारकों को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। समस्त को निमंत्रण पत्र / सूचना पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।

कुलसचिव



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ