 |
क्रमिक अनशन करते संघर्ष समिति के सदस्य। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। औडि़हार-जौनपुर रेल प्रखंड पर चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के केराकत स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति केराकत ने मंगलवार को स्टेशन से बाहर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। क्रमिक अनशन शुरू करने से पूर्व संघर्ष समिति ने केराकत के पश्चिमी सिहौली चौराहे से एक जूलूस निकाला। जो नगर में भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर क्रमिक अनशन के रूप में तब्दील हो गया। सभी सदस्य बैठ गये। संघर्ष समिति के सदस्यों के पहुंचने से पूर्व आरपीएफ की फोर्स ने स्टेशन के बाहर धरने स्थल पर बनाए गये मंच व माइक को हटवा दिया। जिसके बाद संघर्ष समिति के लोग जमीन पर ही दरी बिछाकर क्रमिक अनशन पर बैठ गये। अनशन करने वालों में मनोज कमलापुरी, अनिल सोनकर गांगुली, सुबाष यादव फौजी, वकील अंसारी,के के यादव, विजय बहादुर यादव,आजाद कुरैशी, मनीष कुमार गिरि, विनोद कन्नौजिया, मकालू सोनकर,खुशर््ाीद आलम, सूरज सिंह राजपूत, दीपक साहू,गुलजार व मखन्चू सोनकर आदि शामिल रहे। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज, जीआरपीएफ, आरपीएफ के जवान के साथ कोतवाल संजय कुमार वर्मा आदि क्रमिक अनशन पर मुस्तैद देखे गये। सायंकाल संघर्ष समिति के अनिल सोनकर गांगुली ने घोषणा किया कि बुधवार से आमरण अनशन व क्रमिक अनशन दोनों चलेगा।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|