मालाड़ अग्निपिड़ित लोगों की मदद मे उतरे गौरीशंकर चौबे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • मालाड़ कुरार विलेज मे आग से प्रभावित लोगों की मदद मे जुटी द्वारिकामाई चैरीटी

 जय प्रकाश तिवारी

मुंबई. मुंबई मलाड के कुरारगांव क्षेत्र में बीते दिनों भीषण आग लगने से एक 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी थी।  इस आगजनी मे तमाम झुग्गियां अचानक भीषण आग के चपेट में जलकर खाक हो गयी। 

आग लगने की जानकारी मिलते ही कयी सामाजिक संगठन,संस्था व राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा आर्थिक मदत के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया और सह्रदयता की मिसाल पेश की हैं।

 इसी क्रम मे मुंबई सहित देश भर मे अपनी सामाजिक  सेवाएं प्रदान कर रही सामाजिक संस्था द्वारिकमाई चैरिटी की टीम प्रख्यात समाजसेवी व संस्था के राष्ट्रीय  अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों की टीम इस सेवाभाव मे जुटकर उन अग्निपीड़ितों की मदद कि जाऐ ,जो आग मे बहुत कुछ गवां चुके  हैं।

स्थानीय नागरिकों के पुनर्वसन मे संस्था पदाधिकारी की मिटिंग मे यह तय हुआ कि ऐसी आवश्यक वस्तुएं उन्हें प्रदान की जाऐ कि जो उनके काम मे आ सके  ऐसा न हो कि कोई और संस्था की ओर से जो कुछ वस्तुएं दी गयी हो और पुनः वहीं वस्तु अपनी भी संस्था भी वितरित करे तो फिर कोई मतलब नहीं अतएव उपयोगी समस्त बिजली उपकरण जैसे  पंखा, ट्यूबलाइट, बल्ब,इलेक्ट्रिक वायर स्विच बोर्ड इत्यादि की मदद कर उनकी सहायता आज दिनभर करते नजर आये। जो लगभग 65 घरों तक अपनी सेवाएं पहुंचा चुके है।

बता दें कि जब से उस क्षेत्र मे आगजनी की  दुर्घटना हुयी है, तब से द्वारिकामाई  टीम द्वारा अन्य कई तरह से जरूरतमंदो को रोजमर्रा की सामग्रियां वितरित की जा रही हैं।इस सहकार्य से वापस उन लोगों के चैहरो मुस्कान लाने के लिए प्रयासरत हैं जो इस भीषण आगजनी मे अपना सब कुछ खो चुके हैं। संस्था अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने बताया कि एक घर बसाने मे पूरी जिंदगी कम पड़ती हैं, ऐसे उन सभी लोगों के बुरे समय मे द्वारिकामाई चैरीटी हमेशा उनके साथ है और रहेगी।



*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन

*तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | संस्थापक-दिवस-समारोह | स्थान : मार्कण्डेय सिंह सभागार | समय : दिनांक 26 फरवरी 2023, दिन रविवार, पूर्वाह्न 11 बजे | मुख्य अतिथि : डॉ. के.पी. सिंह - पूर्व कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, पूर्व निदेशक आई.आई.टी. बी.एच.यू. | दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष | सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक | डॉ० वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य*
Advt

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ