'वंदे भारत' एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंची | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। वंदे भारत एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पहुंची है। भारत की सबसे उन्नत और पूरी तरह से भारत निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को दो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई आ चुकी है। इन दो वंदे भारत एक्सप्रेस से एक दिन में महाराष्ट्र के दोनों सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों जैसे शिरडी और पंढरपुर का दौरा करना और मुंबई वापस आना संभव होगा।
ट्रेन सीएसएमटी से साईनगर शिर्डी के लिए सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। यह ट्रेन वहां 12 बजकर 10 मिनट में पहुंचेगी। वहां से शाम 5 बजकर 25 मिनट में रवाना होगी। फिर वह मुंबई को 11 बजकर 18 मिनट में पहुंचेगी। सोलापुर सीएसएमटी शाम 6:05 बजे रवाना होगी। तो 12 घंटे 35 मिनट के बाद सोलापुर पहुंचेगी। इसलिए यह ट्रेन शाम 4:10 बजे सोलापुर से रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन मुंबई रात 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।