नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा चौराहे पर गुरूवार की रात अराजकतत्वों द्वारा पान की गुमटी और मड़हा फंूकने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भगासा चौराहे पर खुद्दीपट्टी गाँव निवासी सन्तोष पाण्डेय मड़हे में पान की गुमटी रखकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। आरोप है कि गुरूवार रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा उसकी दुकान में आग लगा दी गई। जिसमें मड़हा और गुमटी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया। बताया जाता है कि इसके दो साल पूर्व भी उसकी दुकान को आग के हवाले कर दिया गया था। बहरहाल मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामला जानकारी मे है,जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ