जौनपुर: पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद में उमड़ा जनसैलाब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन को लेकर खोला मोर्चा
नवीन पेंशन स्कीम के विरोध में निकाली बाइक रैली
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिले के शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए शंखनाद, मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर होते ही बीआरपी मैदान में शिक्षक कर्मचारियों का हुजूम आने लगा, दो बजते बजते पूरा बीआरपी मैदान शिक्षक कर्मचारियों के सैलाब से भर गया। जैसे ही शिक्षक कर्मचारी सड़क पर निकले पूरा शहर पुरानी पेंशन बहाली के नारों से गुंजायमान हो गया। इतनी भारी संख्या में चल रहे जलूस की चर्चा पूरे शहर में हो रही थी।
पुरानी पेंशन बहाली के नारों पोस्टरों, होर्डिंग से पूरा सड़क पट गया। मोर्चा के जिला संयोजक अमित सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार विभिन्न जनपदों में रैली निकालकर, जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन देगा। मोर्चा के जिला संयोजक संजय चौधरी ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें नहीं तो सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।
मोर्चा के जिला संयोजक मनीष सिंह सोमवंशी ने सरकार को आगाह किया कि पुरानी पेंशन बहाल करें, अन्यथा शिक्षकों कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। मोर्चा के जिला संयोजक तेरस यादव ने प्रधानमंत्री से देश के 70 लाख एनपीएस कर्मचारियों के साथ न्याय करने की अपील की।
मोर्चा के संयोजक अजय सिंह व सुशील उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र की याद दिलाई और पुरानी पेंशन बहाल करने को कहा। पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति में पुरानी पेंशन जिंदाबाद के नारों के साथ आगे बढ़ी।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक मंडल के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के दौरान सतीश सिंह, राजेश सिंह टोनी, सतीश पाठक, आ·ानी सिंह, मुन्नालाल यादव, अर्चना सिंह, नूपुर श्रीवास्तव शिवकुमार यादव, हीरालाल भारती, समरनाथ यादव, कुलदीप कुमार, सुनील राव, रामसमुझ यादव, अनिल यादव, बीके शर्मा, रीना सिंह, रीता गौतम, इंदू देवी, आदि उपस्थित रहे।

.jpeg)



.jpeg)



![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)
