जौनपुर: उद्देश्यपूर्ण अनुवाद मीडिया की जरूरत:ऊषारानी | #NayaSaveraNetwork
![]() |
छात्रों को संबोधित करतीं मुख्य अतिथि प्रो.उषा रानी राव। |
नया सवेरा नेटवर्क
अनुवाद की ताकत से मातृभाषा का बढ़ा मान:कुलपति
मीडिया क्षेत्र में अनुवाद की बढ़ती प्रासंगिकता पर हुई संगोष्ठी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय मीडिया के क्षेत्र में अनुवाद की बढ़ती प्रासंगिकता था। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. उषा रानी राव ने कहा कि बोलियों का जब संस्कार होता है तब वह भाषा बनती है। वर्तमान में रोजगारमूलक विषय प्रमुख है। उन्होंने कहा कि अनुवाद ने वै·िाक साहित्य के द्वार को खोला है। आज उद्देश्यपूर्ण अनुवाद की मीडिया को जरूरत है। उन्होंने कहा कि जैसे वेशभूषा से संस्कृति की पहचान होती है वैसे ही भाषा से देश की पहचान होती है। अनुवाद वर्तमान समय मे एक महत्वपूर्ण विधा के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काफी सशक्त है। मीडिया में अनुवाद का श्रेष्ठ स्थान है। उन्होंने कहा कि आज अनुवाद की ही देन है कि देश के किसी एक कोने से सामाजिक, सांस्कृतिक, वैचारिक विषयों को पूरे देश में सुना जाता है और समझा जाता है। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रो. निर्मला मौर्य ने कहा कि अनुवाद में कोई न कोई ताकत तो है हीं, जो हमें मातृभाषा की ओर आकर्षित करती है। हिंदी बोलने से हमारा अपमान नहीं होता। इस संकोच को मन से निकालने की जरूरत है, तभी हम और हमारी भाषा का विकास होगा। उन्होंने अपनी पुस्तक गर्भ संस्कार भेंट करते हुए कहा कि इसे छात्राओं को जरूर पढ़ना चाहिए इसमें पूरा गर्भ संस्कार के बारे में महत्वपूर्ण चीज दी गई है। विशिष्ट वक्ता काशी हिन्दू वि·ाविद्यालय के हिंदी विभाग के डॉ सत्य प्रकाश पाल ने कहा कि आज विज्ञापनों के दौर में भी हिंदी का प्रयोग किया जाता है तो हिंदी भाषा को बोलने में कोई हिचक नहीं करना चाहिए। हिंदी वि·ा स्तर पर एक पहचान बना रही है। अगर हम अपनी भाषा और संस्कृति से कटते है तो हम अपने मूल से भी अलग हो जाते है। उन्होंने कहा कि हिंदी अब लोकल से ग्लोबल होने लगी है। ऐसे में अगर भाषा जीवित रहेगी तो हमारा समाज और हमारी संस्कृति भी जीवित रहेगी। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक एवं जनसंचार विभाग के डा. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर कुलपति जी की पुस्तक भी अतिथियों को भेंट की गई। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि सूचना सभी तक सही पहुँचे इसलिए अनुवाद की आवश्यकता होती है। अतिथियों का परिचय डॉ नितेश जायसवाल ने दिया। संचालन डॉ अवध बिहारी सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. देवराज सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ प्रमोद यादवा, डॉ. रसिकेश प्रमोद कुमार, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ चन्दन सिंह, डॉ सुशील सिंह, रेखा पाल, आदि मौजूद रहीं।


![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)