लखनऊ: एलडीए तहसीलदार पर डेढ़ लाख जुर्माना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सूचना नहीं देना एलडीए के तत्कालीन तहसीलदार अर्जन मोहम्मद असलम को भारी पड़ा है। सूचना आयोग ने तत्कालीन तहसीलदार पर 1.50 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम वेतन से वसूलने के आदेश हुए हैं। जुर्माने की आधी रकम कर्मचारियों के वेतन से काटने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रहे हैं।
एलडीए के तत्कालीन तहसीलदार मोहम्मद असलम ने छह मामले में लोगों को सूचनाएं नहीं दी। यह मामले सूचना आयुक्त के यहां चल रहे थे। सूचना आयुक्त ने तहसीलदार पर 25-25 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। छह मामले में कुल 1.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माने की वसूली उनके वेतन से करने के आदेश दिए गये हैं। मोहम्मद असलम का कुछ समय पहले एलडीए से तबादला हो गया है।
- आधा जुर्माना कर्मचारियों से वसूलने को बोर्ड में प्रस्ताव
एलडीए के तहसीलदार शशि भूषण पाठक पर लगाए गए जुर्माने की वसूली अफसरों के बजाय कर्मचारियों से करने का प्रस्ताव बना रहे हैं। 27 जनवरी को उन्होंने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा कि सूचना आयुक्त ने तहसीलदार अर्जन मोहम्मद असलम पर डेढ़ लाख जुर्माना लगाया है। किसी भी अधिकारी पर जुर्माना लगाया जाता है तो आधा जुर्माना योजना देख रहे अधीनस्थ कर्मचारी पर भी अधिरोपित किया जाए। उन्होंने इसके लिए एलडीए बोर्ड से आदेश पारित कराने का सुझाव दिया है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |