नया सवेरा नेटवर्क
रांची। सी.पी. राधाकृष्णन को यहां राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई गई। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने श्री राधाकृष्णन को राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, महापौर, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे।
 |
विज्ञापन |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ