जौनपुर: मुलायम के बाद कोई नहीं जो मोदी के सामने टिक सके:मोती सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मुलायम के बाद कोई नहीं जो मोदी के सामने टिक सके:मोती सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुदौली गांव पहुँचे पूर्व कैनिबेनेट मंत्री सपा पर हुए हमलावर

राम चरित मानस हमारी आराधना इस पर टिप्पणी ठीक नहीं

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने सपा पर जमकर हमला बोला हुए कहा कि मुलायम सिंह के बाद पार्टी में नेतृत्व संकट खड़ा हो गया है। मोदी के चेहरे के सामने टिकने के लिए उनके पास कोई चेहरा नही है। सिर्फ विपक्ष सत्ता परिवर्तन के लिए लगे हुए हंै, उनके पास कोई मुद्दा नही है। अगर सूबे में जनपदों के नाम बदलने से पुरानी पहचान वापस होती है, उसमें कोई बुराई नही है। जी 20 इन्वेस्टर समिट पर पूरे वि·ा की निगाहें है, देश मे खुशहाली और रोजगार बढ़ेंगे। नरेंद्र मोदी दुबारा ज़्यादा सीट से प्रधानमंत्री बनेंगे। वे शुक्रवार की शाम खुदौली गांव में अवनीश सिंह 'गुरु ' के आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे । श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री के नेतृत्व में देश खुशहाली की तरफ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है, उनपर सिर्फ देश ही नही पूरा वि·ा भरोसा कर रहा है। आर्थिक नीति पर भारत का डंका बज रहा है । कांगेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में विदेश में प्रगति शील देशों के सामने हमारी कोई हैसियत नही थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र ने पूरे वि·ा मे तिरंगा का सम्मान बढ़ाया है। जी 20 तीसरी सेरेमनी है। लाखों करोड़ का निवेश हो रहा है, उत्तर प्रदेश की तरफ़ सभी निवेशक तेजी से बढ़ रहे है। पूर्व मंत्री श्री सिंह विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा, योगी और मोदी को हटाने के लिए सभी एक संकल्प के साथ इकठ्ठा हो रहे है, उनमें ऐसी पार्टी शामिल है जो कभी चेहरा नही मिलाते थे। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, 1947 के बाद से ही देश की जनता देखना चाहती थी। राम चरित मानस पर मचे बवाल पर कहा कि यह हमारी अराधना का सच्चा ग्रंथ है। इस के पढ़ने से सारे दुख .खत्म होते है। उस पर टिप्पड़ी करना ठीक नही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगदम्बा पाण्डेय, रिंकू सिंह, संजय सिंह, अभिषेक परमार, मन्नू खान, विशाल यादव, सर्वेश सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।


प्रोटोकॉल के बाद भी नही पहुँची पुलिस

जौनपुर। खुदौली गांव में गुरु  महाराज का आशीर्वाद लेने पहुँचे सूबे के भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आगमन का प्रोटोकॉल लखनऊ से बना था। उन्हें यहाँ सांयकाल 6 बजे आना था। अन्य कार्यक्रमों के चलते तय कार्यक्रम से एक घण्टे देरी से पुलिस स्कॉर्ट के साथ पहुँचे। क़रीब सात बजे पहुँचे मोती सिंह एक घण्टे के प्रवास के बाद रवाना हो गए। उनके जाते ही स्थानीय थाने के दो उपनिरीक्षक पहुँचे जिसकी खूब चर्चा होती रही।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ