नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृ5तिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार दिनांक 19 फरवरी 2023 को शिव जयंती के शुभ अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,सह संस्थापक अनिल कुमार राही के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि इस कवि सम्मेलन का संचालन संस्था की सक्रिय सदस्य सीमा पांडे नयन ने खूबसूरती से किया। शिव जयंती के शुभ अवसर पर आमंत्रित कवियों की अध्यक्षता रंजन लाल बेफिक्र इंदौर मध्य प्रदेश ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरताज अली शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, हरिओम सिंह विमल इटावा उत्तर प्रदेश एवं डॉक्टर निर्दोष कुमार प्रेमी शिकोहाबाद फिरोजाबाद से उपस्थित थे। आमंत्रित सभी साहित्यकारों ने उम्दा गजल एवं गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और अंत में संचालिका नयन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|