मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ साहित्यकार रामकेश यादव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। हिंदी साहित्य के उपासक तथा रायल्टी प्राप्त कवि व साहित्यकार रामकेश एम.यादव को जयपुर राजस्थान स्थित भावना कला व साहित्य फाउंडेशन की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान -2023 से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान हिंदी भाषा के उत्थान व उत्कर्ष के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान हेतु दिया गया है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री यादव का गद्य-पद्य दोनों विधाओं पर समान अधिकार है। सम-सामयिक साहित्य तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़कर श्री यादव समाज को एक नया आयाम दे रहे हैं। पंडित दीनदयाल पुरस्कार के अलावा 300 से पुरस्कारों तथा सम्मानों से अलंकृत श्री यादव का 1700 से अधिक लेख,पत्रलेख, कविता, साक्षात्कार आदि देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुका है।
पाँच फरवरी,1961 को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद के ब्लॉक मार्टिनगंज-गांव तेजपुर में जन्मे
श्री यादव,बृहन्नमुम्बई महानगरपालिका मुंबई में 28 वर्ष शिक्षक पद पर शैक्षणिक कार्य करते हुए एक मार्च,2019 को सेवानिवृत्त होकर सतत साहित्य साधना में लीन हैं। दो दर्जन से अधिक पुस्तक लिख चुके श्री यादव को स्थानिक, लेखकों, पत्रकारों,साहित्यकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयाँ दी हैं।
![]() |
Ad |