मुंबई : भगवान राम की जन्म कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता | #NayaSaveraNetwork


मुंबई : भगवान राम की जन्म कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सांसद गोपाल शेट्टी ने की कार्यक्रम की सराहना

मुंबई । श्री राम सत्संग समिति द्वारा दहिसर में आयोजित 10 वीं संगीतमय श्री राम कथा के चौथे दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म की कथा सुनकर रामभक्त श्रोता भाव विभोर हो गए। पूरा पंडाल "जय श्री राम" के नारों से गूंज उठा। इस श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा वाचक प्रख्यात मानस मर्मज्ञ और प्रकांड विद्वान पंडित सुधीर महाराज के श्रीमुख से श्री राम के जन्म का सारा प्रसंग इस खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया कि पूरा वातावरण राममय हो गया। चतुर्थ दिवस की कथा के अवसर पर  प्रमुख अतिथि के रूप में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व नगरसेवक जगदीश करुणाशंकर ओझा,संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव तिवारी, महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी हरिशंकर तिवारी, भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉक्टर राधेश्याम तिवारी,  पंडित कमलाशंकर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, चित्रसेन सिंह, रविंद्र मिश्रा, मायाशंकर चौबे,  किरण सिंह, जितेंद्र चौबे, बी.एम. गुप्ता  तथा कमलाकांत त्रिपाठी सहित कई अन्य अतिथि तथा श्री राम सत्संग समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।बता दें कि इस श्री राम कथा सत्संग समिति के प्रमुख संरक्षक, मार्गदर्शक और प्रेरणाश्रोत उत्तर मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी हैं। 10 फरवरी 2023 तक चलनेवाली यह श्रीराम कथा जीएसबी ग्राउंड, एन एल कॉम्प्लेक्स, दहिसर पूर्व में आयोजित की गई है।

*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ