नया सवेरा नेटवर्क
यातायात पुलिस का जिले में अभियान जारी
जौनपुर। ''सड़क सुरक्षा माह"" के तहत गुरु वार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर नियमो का उलंघन करने वाले करीब दो सौ वाहनों का चालान किया तथा दो लाख से अधिक जुर्माना वसूला किया गया। जबकि दो गाडि़यां सीज की गई। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार शासन के निर्देश के क्रम में सड़क सुरक्षा माह- 2023 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप कुमार गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला व समस्त उप निरीक्षक यातायात की उपस्थिति में ओवरलोडिंग व बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाने वालों के विरु द्ध चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन का कार्यवाही की गयी, व लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरु क भी किया गया। अभियान में 195 गाडि़यों का चालान किया गया तथा दो लाख आठ हजार पांच सौ रूपये जुर्माना वसूला गया और दो वाहन सीज किया गया।
0 टिप्पणियाँ