जौनपुर: सेवानिवृत्त होमगार्ड को दी गई विदाई | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सेवानिवृत्त होमगार्ड को दी गई विदाई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कर्मचारियों ने उपहार में दी साइकिल 

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार के दिन सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड को विदाई दी गई। विदाई समारोह का कार्यक्रम थानाध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्री यादव  ने कहा कि, मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, उसका समाज से जीवन पर्यंत लगाव बना रहता है। समाज में सदैव सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड को आगे के जीवन में आध्यात्मिक पूंजी एकत्र करने की भी सलाह दी। होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त हुए  जलालपुर के कोर्री गांव निवासी सत्यदेव दुबे के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। विदाई के अवसर पर सेवानिवृत्त हुए  होमगार्ड काफी भावुक दिखे और पुलिस कर्मियों की ओर से दिए गए इस सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विदाई समारोह कार्यक्रम थानाध्यक्ष द्वारा सेवानिवृत्त होमगार्ड को माला पहनाने एवं अंगवस्त्रम भेंट करने के साथ शुरू हुआ। इसी क्रम में सेवानिवृत्त होमगार्ड के साथ में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा चंदा लगाकर साइकिल सहित अन्य समान उपहार स्वरूप दिया गया। विदाई समारोह में महिमापुर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार चंदन वर्मा,एस आई अवधेश प्रसाद सिंह, रामदरशराम,कांस्टेबल अवधेश,सुनील,अंगद होमगार्ड, नरेंद्र, सुनील मिश्रा, राजेश यादव, प्रदीप दुबे, बृज भूषण उपाध्याय, अरविंद सिंह, शिव प्रकाश मिश्रा, चंद्र शेखर शर्मा, सुजीत दुबे, नरेंद्र माली, कृपा दुबे,सोमनाथ यादव सहित दर्जनों होमगार्ड व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ