जौनपुर: जेसीआई ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जेसीआई ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था जेसीआई ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नगर स्थित होली चाइल्ड अकेडमी में सेमिनार का आयोजन किया। दिलीप सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नगर क्षेत्राधिकारी यातयात कुलदीप कुमार गुप्ता ने व्यावहारिक भाषा में स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के पालन करने व उनको अपने अभिभावकों को प्रेरित करने पर जोर दिया।  विशिष्ट अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह ने सड़क दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा पेश किया व उनसे कैसे बचा जाए इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ लाख लोग रोड एक्सीडेंट की वजह से मारे जाते हैं और इससे कहीं ज्यादा लोग अपंग या घायल होते हैं। साथ ही साथ लाइसेंस संबंधित नियमों की भी जानकारी दी। प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन स्मिता वर्मा ने एंबुलेंस को रास्ता देने की बात कही तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला ने सभी को यातायात नियमों की जानकारी दी व उन्हें पालन करने हेतु प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष राधे रमण जयसवाल व जोन अधिकारी गौरव सेठ ने जेसीआई के उद्देश्य व संस्था के द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रबंधक डॉ अशोक कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के प्रति प्रेरित किया। हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सड़कों के किनारे स्थित चिन्हों के बारे में बताया व यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में यातायात जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर एआरटीओ एसपी सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नीलम सिंह, आशुतोष जायसवाल, रंजीत सिंह सोनू, रमेश श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, सौरभ बरनवाल, राज साहू, अभिषेक बैंकर आदि मौजूद रहे। सचिव आकाश केसरवानी ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ