मुंबई: सहकर्मियों के सम्मान के साथ रोहिणी पाटील सेवानिवृत्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ,जी दक्षिण विभाग आस्थापना कार्यालय में 2015-2023 के मध्य उत्कृष्ट कार्य करते हुए 31 जनवरी 2023 को श्रीमती रोहिणी द. पाटिल विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों द्वारा सम्मान पाते हुए सेवानिवृत्त हुई। रोहिणी एच पश्चिम विभाग बांद्रा मुंबई में 1989 से 2001 के मध्य कार्य करने के पश्चात के पूर्व अंधेरी विभाग 2001-2009,2009-2015 एन विभाग घाटकोपर मुंबई में श्रमिक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने का सराहनीय कार्य किया तत्पश्चात जी दक्षिण विभाग प्रभादेवी मुंबई में कार्य करते हुए 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुई। श्रीमती पाटिल उत्कृष्ट कार्य करने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मानित की गई तथा सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दीर्घायु होने की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कवि,लेखक विनय शर्मा दीप,आरोग्य सहायक संतोष इंदुलकर एवं कीटनाशक विभाग अधिकारी सुशील कदम,ए.ओ. सुप्रिया सुर्वे मैडम,मुख्य लिपिक भोये साहब, वैद्या मैडम, वसंत वास्कर, गणेश साहब, गावडे मैडम, योगिता, पवार मैडम, मोरे साहब, हुसैन साहब एवं राणे साहेब ने गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन |