![]() |
दिल्ली के लिए पदयात्रा पर निकले संत के अनुयायी। |
नया सवेरा नेटवर्क
दिल्ली तक पदयात्रा पर निकले अनुयाई
केराकत जौनपुर। बाबा वीर संत दशरथ मांझी सेवा संस्थान गया बिहार के सत्येन्द्र गौतम मांझी के नेतृत्व में संत दशरथ मांझी को भारत सरकार से भारत रत्न देने की मांग को लेकर गया बिहार से दिल्ली के लिए पद यात्रा पर निकले अनुयाइयों का एक जत्था केराकत पहुंचा। जत्थे का नेतृत्व कर रहे सत्येन्द्र गौतम मांझी ने कहा कि वीर संत दशरथ मांझी ने विशाल गेहलौर पर्वत उस दुश्मन पहाड़ को 22 वर्ष में सीना चीर कर रास्ता बना दिया। पहाड़ का सीना चीरने का कार्य वीर संत वर्ष 1960 से शुरू करके 1982 में पूरी कर लिया। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग से चली यह पद यात्रा दिल्ली पहुंचेंगी। इस पदयात्रा के दौरान मार्ग में पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा 50 हजार नि:शुल्क पौधा वितरण भी किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ