मंत्री हरदीप सिंह डंग के पायलट वाहन को ट्राला ने मारी टक्कर, उप निरीक्षक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में राज्य के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग के पायलट वाहन को एक ट्राला (ट्रक) ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार एक उप निरीक्षक मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मंत्री श्री डंग का पायलट वाहन कल भोपाल से सागर जा रहा था, तभी जिले ग्राम धतुरिया मोड़ पर वाहन एक मवेशी से टकराकर धीमे हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्राला ने पायलट वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में पायलट वाहन सवार एक उप निरीक्षक मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत विदिशा मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पायलट वाहन का चालक सहित अन्य स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के तुरंत बाद मंत्री श्री डंग को तो सागर के लिए निकाल दिया गया।
![]() |
Ad |