सराहनीय सामाजिक सेवाओं के लिए डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला वूमेन आइकोंजा अवार्ड | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। टाईम्स एप्लाइड द्वारा ऑर्किड होटल विले पार्ले पूर्व के चेंबर हॉल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को वूमेन आइकोंजा अवार्ड–2023 प्रदान किया गया।
डॉ. लोढ़ा को यह सम्मान को उनकी सामाजिक सेवाओं और साहित्यिक गतिविधियों के लिए प्रदान किया गया। खासकर आदिवासी और पिछड़े इलाकों में उनके द्वारा किए गए सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उनको पुरस्कृत किया गया।
डॉ. मंजू लोढ़ा ने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सामाजिक और साहित्यिक सेवाएं अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल और डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा उपस्थित रहीं। डॉ. मंजू लोढ़ा के हाथों अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।