नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अमरावती के प्रथम महापौर पूर्व विधायक तथा देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह रणसिंह शेखावत का आज सुबह 9.25 बजे रायगढ़ स्थित उनके बंगले पर निधन हो गया। हिंदू स्मशान भूमि, पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य भी थे। उनके निधन की खबर सुनते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा स्व शेखावत के पारिवार के करीबी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शेखावत के निधन से उन्हें गहरा आघात लगा है।
वे एक विद्वान और प्रतिभाशाली व्यक्ति रहे। कॉलेज प्रवक्ता और प्रिंसिपल रहे। साथ ही वह एक कृषिविद और विधानसभा के पूर्व सदस्य भी रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ