नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय। स्थानीय कस्बा खेतासराय के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती महाविद्यालय में स्काउड गाइड का पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित हुए वक्ताओं ने स्काउड गाइड के बारे में प्रकाश डालते हुए जीवन में उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। जानकारी के अनुसार बुधवार को उक्त महाविद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह द्वारा माँ सरस्वरी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अथितियों के स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का आगाज किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम के पश्चात वक्ता के रूप में उपस्थित हुए डॉक्टर धर्मराज पाण्डेय ने स्काउड गाइड पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उसके नैतिक मूल्यों के महत्ता के बारे में बताया। विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने आदशर््ा जीवन शैली में अपनाने की अपील किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. चन्दवीर सिंह, डॉ. श्यामजीत पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संचालन डॉ. अजय कुमार तिवारी ने किया।
 |
Ad |
 |
AD |
 |
विज्ञापन
|