मुंबई: भगवान राम और सीता का अद्भुत प्रेम प्रसंग सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। श्री राम सत्संग समिति द्वारा दहिसर में आयोजित 10 वीं संगीतमय श्री राम कथा के छठवें दिन भगवान श्रीराम और माता सीता ने जनकपुर में जब पहली बार एकदूसरे को देखा उस अद्भुत प्रसंग से श्रोता राम भक्त भाव विभोर हो गए। महान तेजस्वी राजकुमार श्री राम और माता सीता की इस भेंट का संगीत मय चित्रण कथा वाचक प्रख्यात मानस मर्मज्ञ और प्रकांड विद्वान पंडित श्री सुधीर जी महाराज ने बड़े ही सुन्दर दोहों और चौपाइयों के साथ किया।
छठवें दिन की श्री कथा के अवसर पर लालगंज उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, अरुण मिश्रा, राकेश, गणेश खनकर, डॉक्टर योगेश दूबे, बयार संस्था के सूर्यकांत उपाध्याय, अनिल मिश्रा, सतीश दूबे, प्रिंसिपल मीनाक्षी झा, विनोद शास्त्री, इंद्रसेन सिंह, राजकुमार यादव तथा संतोष पांडे विशेष रूप से उपस्थित हुए। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव तिवारी, महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी हरिशंकर तिवारी, पंडित कमलाशंकर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, जनार्दन दूबे, किरण सिंह, बी.एम. गुप्ता तथा अंकित उपाध्याय सहित श्री राम सत्संग समिति के सभी पदाधिकारियों एवम् सदस्यों का सहयोग विशेष उल्लेखनीय है। इस भव्य और दिव्य आयोजन का उत्कृष्ट एवम् सारगर्भित संचालन राजीव मिश्रा ने किया। बता दें कि 10 फरवरी 2023 तक चलनेवाली यह श्रीराम कथा जीएसबी ग्राउंड, एन एल कॉम्प्लेक्स, दहिसर पूर्व में आयोजित की गई है।
विज्ञापन |