नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायहरखू टिकरी गांव स्थित अपना ढाबा के पास रविवार साढ़े तीन बजे ऑटोरिक्शा व खाद्यान्न लगा ट्रैक्टर की भिड़ंत में ऑटोरिक्शा में सवार आठ महिलाओं सहित कुल 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। घायलों को बक्शा नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल 8 लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बदलापुर से एक ऑटो पर सवार यात्री नौपेड़वा बाजार स्थित एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आ रहें थे। ऑटो घटनास्थल के पास पहुँचा ही था तभी सरकारी खाद्यान्न लदा ट्रैक्टर से ऑटो की भिड़ंत हो गई जिससे ऑटो में सवार 16 वर्षीय सायमा, 50 वर्षीय जोहरा बेगम, 18 वर्षीय नगमा खातून, 6 वर्षीय बिंद्रा, 3 वर्षीय जैदा, 40 वर्षीय कमरजहां, निवासी बदलापुर, 30 वर्षीय नीला यादव टिकरी, 40 वर्षीय छोटेलाल यादव बरबसपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नौपेड़वा सीएचसी लाया जहां चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसके अलावा मामूली रूप से घायल काजिद, कैसर जहां, भोला एवं खुशबू को प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे गई। सूचना पर एसओ बक्शा त्रिवेणी सिंह ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
![*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790* *पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiNnpmmD-Wa_j2MvBZPd60nayu877T8-50ao5-nmNsE6L1j4tu-ZPSSzXjtZMFqTY5lJxxfg9aoT5F81roefywXGMR-kR0y5_rugn0Q9FBQoLHkTGeWqXHN06ecQoq1PB6BNLU50aeSgJ7joQ8GbdHFlUgMbiKrMpgQ0va9w5kNM6kbhGpuQE3oHQu2/w277-h320-rw/gahna%20kothi%20jaunpur%20up.jpeg) |
Ad |
![*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790* *सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgFHEFEPCR_o0l0WH_2Xh9f7fm8PRGVsAEvQRYxAppH6i-y6448pRAe3mr0j0cO4FdLIwSaMFob9NXiGyw7HMetkMLTzrPdb30eOyuVjSEnocEa8hUgN3c33ZAq7GgszQxLFxP9m7vZXLwAK0fV4dm2MAy1-TCgdtSx9Db6EM5kVPHJEioBS3-tDd-h/w276-h320-rw/gahna%20kothi%20jaunpur.jpeg) |
AD |
![*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com* *एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEih6Jyj--EU6v4zAf6yhtMIjJ_iaCf7OscnzkFtQG5tMrqFq2waCnStqT90MoptAoKWmCIQ-ZTKu7lx3KXwN9OD5VBwuFjFQ88qGhLGbhSoKLRPz1zry4LGS9IULDeJwdfV3S_M5aBN2fugRfEguj9vgJWIK57elm5oUbuH09UaO_0hN0HyStrZsVoOnw/w228-h320-rw/IMG-20210315-WA0034.jpg) |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ