जौनपुर: राजपूत एकता मंच की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के घघरिया ग्रामसभा स्थित दीपक सिंह के निवास स्थान पर राजपूत एकता मंच की बैठक संपन्न हुई। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश सिंह (फौजदार) प्रधानाचार्य उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा राजपूत एकता मंच गरीब,असहाय लोगों की सहायता करना एवं समाज के लोगों के सुख दु:ख में साथ देना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने संगठन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कटिबद्धता जाहिर की। कार्यक्रम के आयोजक दीपक सिंह रहे तथा संचालन विपुल सिंह ने किया संरक्षक के तौर पर डॉ प्रमोद के सिंह द्वारा आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent