कोलकाता हवाई अड्डे पर चालीस हजार डॉलर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकाॅक जाने वाले एक यात्री को गुटखे के पैकेट में चालीस हजार अमेरिकी डॉलर छुपाकर रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्री की पहचान गंगा सागर के रूप में की गई है और उसके पास से 40 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए , जिन्हें उसने गुटखे के कई पैकेट में छुपाकर रखा था। सीमा शुुल्क अधिकारियों ने बताया कि इस यात्री को नेताजी सुभाष चंद बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक निजी एयरलाइन के विमान से बैंकाक रवाना होने से कुछ मिनट पहले पकड़ा गया। दम दम हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने आव्रजन औपचारिकताओं के बाद बैंकॉक जाने वाले यात्री को रोककर उसके सामान की तलाशी ली तो गुटखा पाउचों के अंदर छुपाए गए 40,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 3278000 रुपये) बरामद हुए। यह एक भारतीय यात्री द्वारा किया गया बड़ा अपराध है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह व्यक्ति संगठित अपराध में शामिल था।

*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ