जौनपुर: सहायक शिक्षा निदेशक ने बच्चों की परखा गुणवत्ता | #NayaSaveraNetwork

सहायक शिक्षा निदेशक ने बच्चों की परखा गुणवत्ता | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

कायाकल्प के सभी पैरामीटर पूर्ण करने का दिया निर्देश

जौनपुर। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय,मछलीशहर,बीआरसी,कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण एडी बेसिक वाराणसी अवध किशोर सिंह ने किया। इस दौरान कक्षा में जाकर बच्चों की गुणवत्ता की जांच किया। इस दौरान कक्षा दो और तीन के कई बच्चो ने गणित के जोड़, घटना गुणा के प्रश्न हल करने पर उन्हें शाबासी दिया। सभी संदर्भ समूह के लोगो की समीक्षा कर संतुष्टि प्रकट किया। उन्होंने एआरपी को कहा कि जिस विद्यालयों में कार्य नही किया जा रहा है उसकी सूची चिह्नित करते हुए तत्काल उन विद्यालयों के अध्यापको को प्रशिक्षित करें। समीक्षा बैठक में कायाकल्प पर भी सभी विद्यालयों को उन्नीस पैरामीटर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु,शिक्षण योजना,शिक्षण तालिका,शिक्षण डायरी सभी विद्यालयों में उपलब्ध होने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व एआरपी निर्देशित किया। एडी बेसिक द्वारा कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया गया।बच्चों व अध्यापको की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की।बच्चों के क्लास में जाकर विषय पर बात की व बच्चों से समस्या के बारे में जानकारी ,पुस्तक उपलब्धता पर चर्चा किया। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ला, ने ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट ,निपुण कार्ययोजना की बुक लेट दिया। बीईओ बसंत शुक्ला, एआरपी शिवाकांत तिवारी,डॉ संतोष तिवारी,डॉ राजेश यादव,अमला प्रसाद यादव, अखंड सिंह, वीरेंद्र यादव ,दुर्गा प्रसाद, दिलीप कुमार, अखिलेश सहित अन्य लोग बीआरसी पर उपस्थित रहे।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ