जौनपुर: ठगी के शिकार 6 व्यक्तियों के खाते में वापस मिली रकम | #NayaSaveraNetwork

ठगी के शिकार 6 व्यक्तियों के खाते में वापस मिली रकम | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से हासिल की कामयाबी

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व साइबर क्राइम नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देशन व पर्यवेक्षण में साइबर सेल द्वारा कुल 6 व्यक्तियों के खाते में 3 लाख 20 हजार 994 रूपये की धनराशि वापस करायी गयी। डॉ. कुमार ने बताया कि निजामुद्दीन थाना सिंगरामऊ को साइबर ठगों द्वारा फोन कर धोखे से क्रेडिट कार्ड की डिटेल प्राप्त कर पीडि़त के कार्ड से रूपये आनलाइन निकाल लिए गये थे जिसमें आवेदक के खाते में रूपया 80 हजार रूपये वापस कराया गया। इसी तरह रामाश्रय यादव थाना चन्दवक के आधार कार्ड का प्रयोग कर एईपीएस पेमेण्ट के माध्यम से पूरा पैसा निकाल लिया गया था जिसमें आवेदक के खाते में रूपया 61 हजार वापस कराया गया। विमलेश यादव थाना मुंगराबादशाहपुर को साइबर ठगों द्वारा फोन कर धोखे से एनीडेक्स ऐप डाउनलोड कराकर आवेदक के फोन को रिमोटली कंट्रोल कर आवेदक के खाते से पैसा उड़ा लिया गया जिसमें साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रूपया 60 हजार वापस कराया गया। उन्होंने बताया कि ब्रिाजेश कुमार थाना चन्दवक का आधार से पैसा निकाल लिया गया था जिसने खाते में रूपया 20 हजार वापस कराया गया है। आलोक कुमार थाना सरायख्वाजा के खाते में रूपया पांच हजार वापस कराया गया। डॉ. विक्रमदेव थाना सराख्वाजा के खाते से हुए फ्राड में से रूपया चौरानबे हजार नौ सौ चौरानबे वापस कराया गया। पैसा वापस कराने वाली साइबर टीम में हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल साइबर सेल, कांस्टेबल संग्राम सिंह यादव, सत्यम गुप्ता शामिल हैं। इस मौके पर बताया गया कि यदि कोई साइबर ठगी होती है तो 1930 पर सम्पर्क करें या पुलिस लाइन स्थित साइबर थाना पर सम्पर्क करें।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ