जौनपुर: रामकथा में प्रत्येक व्यक्ति का रहता है सहयोग:लवकुश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सवंसा स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही रामकथा का हुआ समापन
तेजीबाजार,जौनपुर। क्षेत्र के सवंसा में स्थित हनुमान मंदिर पर पांचवे दिन श्री राम कथा का समापन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। राम कथा में प्रमुख संचालन क र्ता लवकुश सिंह प्रधान सवंसा तन मन धन से हमेशा सहयोग करते रहते हैं। इस मौके पर लवकुश सिंह ने बताया कि जैसे सेतु निर्माण में गिलहरी का सहयोग था उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति का किसी न किसी प्रकार से श्री राम कथा मे हमेशा सहयोग रहता है। गांव और क्षेत्र के सहयोग से प्रत्येक वर्ष श्री राम कथा बहुत ही शांति पूर्वक पूर्ण होती है। कथा वाचक बाल व्यास पंडित अनिल पांडे ने बताया की राम कथा सुनने से प्रत्येक व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त हो जाता है। हनुमान मंदिर के पुजारी श्याम शंकर उपाध्याय दिन रात रामकथा में मग्न रहते हैं और सभी को राम कथा सुनने के लिए प्रेरित करते हैं। बाल व्यास पंडित अनिल पांडे और लव कुश सिंह द्वारा सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शशि गुप्ता, अखिलेश यादव, सत्यनारायण गुप्ता, पवन सेठ,ओमप्रकाश सेठ,पंकज बिंद,अमित पांडेय, कुलदीप वि·ाकर्मा,राजकमल मिश्र उपस्थित रहे। राम कथा में प्रमुख रूप से अनामिका सिंह,अखिलेश मिश्रा, सूरज सिंह, ओंकार सिंह, अजीत सिंह, शिव कुमार गिरी, रामा शंकर उपाध्याय, श्याम शंकर, कृपा शंकर उपाध्याय के अलावा क्षेत्र के सभी लोगों ने अपना सहयोग दिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |