जौनपुर: सरस्वती शिशु मंदिर में वितरित किया गया कंबल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर,जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें इलाके के कुल 75 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। कड़ाके की भीषण ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने कहा कि असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इस अवसर पर अजीत सोनकर, पप्पू चौरसिया, धर्मेन्द्र गुप्त, अजीत चौहान, सर्वेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent