लखनऊ: इनरव्हील के बाल मेले में हुईं खेल प्रतियोगिताएं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा ने आईएफसी की ओर से ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की प्रमुख सपना उपाध्याय के सहयोग से बाल मेले का आयोजन किया। बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल की प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा विनय कुमार ने किया। यहां मरीजों के लिए दो स्ट्रेचर, सौ कंबल, जरूरी दवाइयां, एक वक्त का चाय नाश्ता एवं मरीजों को शाम का खाना वितरित किया गया। बच्चों को कठपुतली के खेल द्वारा उनका मनोरंजन किया गया। अध्यक्ष दीक्षा जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।