नया सवेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
बक्शा, जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोपाल जी तिवारी मय हमराह कर्म0गण के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अपराधी में कुल्हनामऊ में मामूर था कि मुखबिर खास की सूचना पर जौनपुर कुल्हनामऊ मोड़ पहुँचा कि मु0अ0स0 384/22 धारा 323/342/376/420/493/504/506 भादवि से सम्बंधित दुष्कर्म का अभियुक्त कपिलदेव यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी सरौली पूरबपट्टी थाना केराकत जनपद जौनपुर कही जाने की फिराक में जौनपुर कुल्हनामऊ मोड़ पर खड़ा था।एकबारगी दबिश देकर मौके पर गोपाल तिवारी मय हमराह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल जी तिवारी, रविकान्त यादव, प्रेम बहादुर सिंह शामिल रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ