नायलॉन मांझे से बच्चा सहित दो घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नाशिक। शहर में नायलॉन मांझे पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से उसका उपयोग किया जा रहा है और उसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक ही दिन नायलॉन मांझे से दो घटनाएं हुई हैं, जिसमें एक बच्चा सहित दो लोग घायल हुए हैं। पहली घटना के मुताबिक जुनैद शेख (30) शाम के समय अपने दोपहिया वाहन से घर जा रहे थे, जब वे प्रगति स्कूल के समीप पहुंचे तभी उसके गले में नायलॉन का मांजा फंस गया। हाथ से मांजा निकालने के प्रयास में शेख सड़क पर गिर पड़े।
शाम के समय यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। गनीमत रही कि सड़क पर ट्रैफिक नहीं होने के कारण उसकी जान बच गई। हालांकि, उनके दोनों हाथ और पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह घटना सामाजिक कार्यकर्ता वैभव रोंडल की दुकान के सामने हुई। उन्होंने तुरंत शेख की मदद करते हुए उन्हें कैलाश महाजन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना में जाधव संकुल क्षेत्र में सिद्धेश जाधव (11) नामक बच्चा शाम को मैदान में खेल रहा था, तभी उसके हाथ में नायलॉन मांझा फंस गया, जिसकी धार से उसकी तीन अंगुलियां कट गईं।
घाव इतना गंभीर था कि उसे छह टांके लगाने पड़े। बता दें कि मकर संक्रांति नजदीक है जिसकी वजह से शहर में नायलॉन मांझे की बिक्री का सिलसिला बढ़ गया है. इससे पहले भी नायलॉन मांझे से कई पक्षी और नागरिक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |