नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। अपर जिलाधिकारी रामअछैबर चौहान ने क्षेत्र के नरहन स्थित साधन सहकारी समिति धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी माज़ अख्तर भी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी श्री चौहान ने धान क्रय केंद्र की तौल मशीन चेक किया जो सही हालत में मिली। क्रय केंद्र प्रभारी सचिव सोनल सिंह ने बताया कि 1100 कुन्तल धान खरीद कर रखा हुआ है, जिसे धान मिल पर भेजना है। साथ यह भी बताया कि 4445 कुन्तल धान की खरीद हो चुकी है। शेष 98 बोरे खाली पड़े हैं। अपर जिलाधिकारी ने पहले के खरीदकर रखे गये धानों को राइस मिल पर तुरन्त भेजवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर किसान कृष्ण कुमार यादव, रोहित यादव,राज बहादुर,प्यारे लाल,श्रवण यादव, शशिकांत आदि किसानों ने दोनों अधिकारियों से यूरिया खाद उपलब्ध न होने की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने किसानों को आ·ाासन दिया।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|