|
विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करतीं बीडीओ। |
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के कई गांवों में चल रहे विकास कार्यो का बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को कड़े निर्देश दिये। बीडीओ सबसे पहले ग्राम सभा गोपीपुर पहुंची। जहां पर उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। यह कार्य पूर्ण हो चुका है। वहाँ ग्राम प्रधान अखिलेन्द्र सिंह को अमृत सरोवर के बगल में खेल मैदान बनाने का निर्देश दिया। राजेपुर गांव में में इंटरलॉकिंग नाली निर्माण का काम निरीक्षण में पूर्ण मिला। वहां पर सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर का नम्बर लिखने का निर्देश दिया। हर स्थान पर सीआइबी बोर्ड लगवाने को कहा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में बने बकरी शेड,सोखता गड्ढा,आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन के वरीयता का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण करवाने को कहा। निरीक्षण के दौरान अकॉउंटेंट राहुल मिश्रा, तकनीकी सहायक दीपक मिश्र,तेजबहादुर,राणा प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
|
विज्ञापन |
|
विज्ञापन |
|
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ