नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। स्थानी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कूढा में बुधवार की सुबह छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें की किरन गुप्ता पत्नी विजेंद्र गुप्ता उम्र 35 वर्ष सुबह एक प्लास्टिक के गमले में गंदा पानी लेकर सीढ़ी के रास्ते से छत पर चढ़ गईं। उसे छत से ही नीचे फेंकने लगीं और उसका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया जिससे वह पानी के साथ नीचे गिर पड़ीं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को उठाकर मछली शहर अस्पताल ले गए जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई थीं।
|
विज्ञापन |
|
विज्ञापन |
|
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ