महिलाओं ने पतंग प्रतियोगिता में शामिल होकर मनाया पर्व | #NayaSaveraNetwork

महिलाओं ने पतंग प्रतियोगिता में शामिल होकर मनाया पर्व | #NayaSaveraNetwork

पतंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं जेसीआई चेतना की महिलाएं

नया सवेरा नेटवर्क

मकर संक्राति पर जेसीआई चेतना ने किया था आयोजन

जौनपुर जौनपुर। जेसीआई चेतना ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पतंग महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए पतंग प्रतियोगिता संस्था कोषाध्यक्ष सरला माहे·ारी के निवास स्थान पर आयोजित किया। संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता से महिलाओं में भी एक प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है जिससे कहीं ना कहीं समाज में आत्मनिर्भर होने का रास्ता मिलता है। जेसीआई संस्था निरंतर महिलाओं के लिए समय-समय पर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता कश्यप तथा द्वितीय स्थान पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी ने प्राप्त किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने कहा कि इस कार्यक्रम से सदस्यों में सद्भाव और एक दूसरे का सम्मान की भावना प्रकट होती है। प्रतियोगिता में मंजू जायसवाल, किरण सेठ, रिंकी जायसवाल, शोभा माहे·ारी ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरि ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष सरला माहे·ारी ने व्यक्त किया।

*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ