नया सवेरा नेटवर्क
ऋषि तालाब पर स्वयंसेवको ने आयोजित किया कार्यक्रम
खेतासराय जौनपुर। मकर संक्रांति के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता खिचड़ी सहभोज का आयोजन कर समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा करने का काम करते हैं। हम चाहते हैं कि देश में स्वच्छ एवं समर्थ सरकार बने। जो भी दल देश हित में कार्य करता है हम उसका समर्थन करते हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जिला सामाजिक समरसता संयोजक अवधेश कुमार पांडेय ने रविवार को ऋषि तालाब पर स्थित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम सभी स्वयंसेवक सबका साथ सबका विकास चाहते हैं। हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते। हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। पं. दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान चाहते थे। मोदी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए कार्य कर रहे है। इसके अलावा कार्यकम में जिला कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख अरु ण, खण्ड कार्यवाह अखिलेश, सह संचालक संतोष सहित आदि लोगों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासद मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक), कृष्ण मुरारी मौर्या, सुरेश चंद्र जायसवाल, अमित सोनकर, अनिल प्रजापति, संजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन |
विज्ञापन |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ