जौनपुर: राहुल गांधी के विचारों को है घर-घर पहुंचाना:बृजेंद्र मिश्र | #NayaSaveraNetwork

राहुल गांधी के विचारों को है घर-घर पहुंचाना:बृजेंद्र मिश्र | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक

जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कार्यलय पर हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जिला प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मंे जिस तरीके से पूरा देश हमारे नेता राहुल गाँधी के साथ बीजेपी सरकार के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है निश्चित तौर पर आने वाला कल कांग्रेस का है। भारत जोड़ो यात्रा अभियान को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरु  किया जा रहा। जिसका उद्देश्य राहुल के विचारों को और बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को हर घर हर दरवाजे पर पहुंचना है। उन्होंने जिला, शहर और सभी फ्रंटलो को ये निर्देशित किया की जिले में ये अभियान हर घर हर बूथ तक पहंुचे। उन्होंने ने कार्यकर्ताओ से अपील किया कि जनता देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार की नीतियों से त्रस्त है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने की एवं संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। कार्यक्रम के अंत में बिहार के मुख्य मंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र त्रिपाठी और क़ृषि व्यज्ञानिक कीर्ति सिंह के असामायिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर तिलकधारी निषाद, राकेश उपाध्याय, देवराज पाण्डेय, मुफ़्ती मेहंदी, इश्तियाक अहमद, सीमा चौहान,रेखा सिंह,शशांक राय,कमला तिवारी,राकेश मिश्रा, नीरज राय,सुभाष सिंह, लालता चौधरी,डॉ संतोष गिरी,सुनील यादव, संजय माली,बब्बी खान,राम सिंह बाकूरे, सन्दीप निषाद, रमेश पाल, अजय सोनकर,अमित मिश्रा, अमन सिन्हा,राजकुमार गुप्ता, आदिल, राकेश सिंह, अभिमन्यु तिवारी, अली हैदर, आज़म जैदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ