नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पं बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर एक शोकसभा आयोजित की गई। बीजेपी नेता रु पेश जायसवाल की अध्यक्षता में नगर के अनिता हॉस्पीटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। श्रद्धांजली सभा में पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन संघर्षो पर चर्चा की गयीं। सभी ने उनके बताये आदर्शों पर चलकर उनकी स्मृति को चिर स्थायी बनाये रखने की बात कही। इस मौके पर ईशान राम जायसवाल, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जयसवाल, अनील, संदीप,डाक्टर अभिषेक रावत, संजय, रमेश आदि मुख्य रु प से उपस्थित रहें।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ