शिवसेना की डॉक्टर सेल के मुंबई अध्यक्ष बने डॉ विवेकानंद जाजू | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। आम आदमी को सुविधाजनक तरीके से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की दिशा में शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) द्वारा स्थापित की गई डॉक्टर सेल की मुंबई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी में प्रख्यात समाजसेवी डॉक्टर विवेकानंद जाजू को अध्यक्ष बनाया गया है।

डॉ. राम चव्हाण को महासचिव , डॉ प्रशांत नाईक, डॉ देविका कुलकर्णी, डॉ दिनेश पडवल, डॉ किरण बागले, डॉ पूर्वा जाजू, डॉ सचिन धुलप, डॉ हीरालाल गुप्ता, डॉक्टर स्नेहल पाटील, डॉ मंगीरिश रांगणेकर, डॉ प्रमोद पासी, डॉ योगेश चव्हाण, डॉ प्रदीप मिरासी, डॉ विजया धुमाल और डॉ हुसैन को उपाध्यक्ष और डॉ प्रमोद कुलकर्णी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। डॉक्टर सेल का मुंबई अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर विवेकानंद जाजू ने कहा कि वे समर्पण भावना के साथ लोगों को सभी प्रकार की आरोग्य विषयक सुविधाये दिलाने के लिए काम करते रहेंगे।


*Happy New Year : Acharya Baldev Polytechnic College, Kopa, Patarahi-Jaunpur | For Admission Call - 7518401241, 7518401242, 9005454777| Anil Yadav (Management Guru) | Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ