जौनपुर: शिव को जानना ही जीवन की है सार्थकता: शांतानंद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कथा में शिव पार्वती संवाद व राम जन्म का हुआ वर्णन
मछलीशहर,जौनपुर। शिव ही शक्ति है,भगवान शिव को जाने बिना मनुष्य जीवन के भवसागर से पार नहीं पा सकता। शिव ही सबसे बड़े गृहस्थ है,शिव ही महायोगी है। बाबा को जाने बिना इस लोक को जानना असंभव है। उक्त बातें शांतानंद महराज ने श्री रामकथा महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन बागे·ार नाथ महादेव धाम छाछो में कही। उन्होंने बताया कि भगवान शिव अवढरदानी है। उनकी उपासना करने से जल्द प्रसन्न होकर मनुष्य के जीवन को सार्थकता की ओर ले जाते है। इस कथा महोत्सव के दूसरे दिन पार्वती शिव संवाद और श्री राम जन्मोत्सव कथा का आयोजन किया गया। महराज के कर्णप्रीय गीतों से भक्तगण भावविभोर होकर झूम उठे। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |