जौनपुर: पुलिस ने प्रतिबंधित मांस संग छह तस्कर किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज,जौनपुर। क्षेत्र के बड़ागांव के एक मकान में मुखबिर खास की सूचना पर पहंुची कोतवाली पुलिस ने बुधवार की दोपहर छापेमारी कर अवैध स्लाटर हाउस से तीन कुंटल प्रतिबंधित मांस के साथ चार बाइक व एक स्कार्पियो व बुलेरो समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे उप निरिक्षक प्रभुनाथ यादव को बुधवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ागांव स्थिति चहार रौजे के पास हिमांशु कुरैशी अपने मकान में प्रतिबंधित मांस का विक्रय कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने उक्त मकान पर छापेमारी कर मौके से आधा दर्जन लोगो को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से तीन कुंटल प्रतिबंधित मांस तराजू बाट चाकू ठीहा आदि समेत मौके से बुलेरो स्कार्पियो व चार बाइक को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहंुचे पशु चिकित्सक अलोक पालिवाल ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि अवैध रूप से संचालित हो रहे स्लाटर हाउस से कुंटल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ व आधा दर्जन लोग को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ